फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत 23 पर केस

Mon, 03 Feb 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। जिवधरा गांव में दुकान फूंकने व मारपीट के आरोप में प्रधान प्रतिनिधि समेत 23 आरोपियों पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। 26 दिसंबर को हुई घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से फरियाद लगाई थी। इसके बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए अपने प्रत्यावेदन में जिवधरा गांव निवासी सब्बीर अली ने बताया कि 26 दिसंबर को राजनारायण सिंह उर्फ मिंगल अपने 13 सहयोगियों तथा 10 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उनके पान की दुकान पर आए। गाली देते हुए मारने पीटने लगे और उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। यही नहीं बचाव में आए रजनीश सिंह, जाहिद अली को डंडे से मारने लगे। मारपीट में लाठी लगने से रजनीश सिंह का सिर फट गया। इसके बाद राजनरायण और आयुष सिंह असलहा लहराते हुए कहा कि कुछ लोगों की हत्या की जाएगी।
उन्होंने तत्काल थाना बखिरा पर घटना की सूचना लिखित तहरीर के माध्यम से दी। जिस पर पुलिस सुलह के लिए दबाव बनाने लगी। 28 दिसंबर को एसपी, आईजी व एडीजी को रजिस्टर्ड डाक से सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें