फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधान, सचिव समेत 13 नामजद व 10 अज्ञात पर केस

Tue, 17 Dec 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में ग्राम पंचायत सुबखरी के प्रधान, प्रधान के प्रतिनिधि, सचिव समेत 13 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत कराया गया है। एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत हरिहरपुर के ईओ ने सोमवार देर शाम महुली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने एसडीएम धनघटा को पत्र देकर शिकायत की। पत्र के अनुसार वर्ष 2012-13 में जिले में भारी बारिश व जलभराव से क्षतिग्रस्त संपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए डीएम ने सचिव एवं राहत आयुक्त पत्र भेजा था। आपदा राहत निधि से वर्ष 2012-13 के बजट से नाथनगर ब्लॉक की पांच सड़कों के पुनर्निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इनमें से दो सड़कें नगर पंचायत हरिहरपुर की सीमा एवं अधिकांश ब्लॉक की संपत्ति हैं। पहला कार्य कठिनइया पुल से गन्नी ईंट भट्ठा पाट घाट मार्ग पर सोलिंग कार्य स्वीकृत हुआ। इस पर 27.34 लाख रुपये खर्च हुए। दूसरा गेरुई खड़ौवा सीवान समय माता स्थान मार्ग पर 17.08 लाख रुपये सोलिंग कार्य हुआ था।
ईओ के अनुसार सोलिंग ईंट चोरी की सूचना पर उन्होंने 12 दिसंबर को मौके का निरीक्षण किया। ये ईंटें सुबखरी की ग्राम प्रधान और उनके सहयोगी के ट्रैक्टर-ट्राली से उठा ले जाने की पुष्टि हुई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मापी कराने पर 1400 मीटर लंबा तथा 4.00 मीटर चौड़ा सोलिंग कार्य पाया गया। मौके पर मिले गवाह ने बताया कि सरकारी ईंट चोरी करने से रोकने पर आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां और जानमाल धमकी दी।
विज्ञापन

ईओ अवनीश यादव की तहरीर पर ग्राम पंचायत सुबखरी की ग्राम प्रधान गूंजेश्वरी, राधेश्याम पुत्र पूरन, जितेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, सत्येंद्र पुत्रगण राधेश्याम विश्वकर्मा, सुरेंद्र, सुरेश, सुरेमन पुत्रगण राम सुभग विश्वकर्मा निवासी गण सुबखरी, संतोष यादव, अखिलेश पुत्रगण राम चंद्र निवासी कटकही, रंगीलाल पुत्र धुरन निवासी जगदीशपुर, गुलाब पुत्र राम निवास निवासी हरिहरपुर, पंचायत सचिव देश दीपक वर्मा, ट्रैक्टर चालक और दस अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें