संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बघौली मार्ग पर बनकटिया के पास एक कार ने स्कूटी सवार में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बघौली से खलीलाबाद आते समय कार चालक ने बनकटिया के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे स्कूटी में टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि कार सरौली उदासीन मठ के महंत उमाशंकर दास की है। स्कूटी सवार घायलों की पहचान मरवटिया उतरावल निवासी सर्वेश और शुभम के रूप में हुई। इसमें सर्वेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।