फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मालखाने से 427 ग्राम सोना और नकदी, मुहर्रिर पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के मालखाने से बरामद 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये नकद और 14 नेपाली नोट गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन हेड मुहर्रिर के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्तमान हेड मुहर्रिर गोविंद शरण ने कोतवाली खलीलाबाद में दिए गए अपने तहरीर में जानकारी दिया कि वर्ष 2018 के एक मुकदमे में बरामद 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और 14 नेपाली नोट न्यायालय के आदेश पर प्रस्तुत किए जाने थे। मालखाना रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों के मिलान में उक्त सामान दर्ज मिला, लेकिन चार्ज ग्रहण करने के दौरान यह सामान उन्हें नहीं सौंपा गया।
तहरीर में कहा गया है कि पूर्व हेड मुहर्रिर मार्कंडेय सिंह ने बताया कि उनसे पहले तैनात रहे हेड मुहर्रिर राधेश्याम गुप्ता ने भी यह माल चार्ज में नहीं दिया था। वहीं, तत्कालीन हेड मुहर्रिर विनोद कुमार मिश्र से जानकारी करने पर पता चला कि उन्होंने यह बरामद माल विधिवत राधेश्याम गुप्ता को सुपुर्द किया था और इसका उल्लेख चार्ज लिस्ट में भी दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, वर्तमान में बहराइच में तैनात तत्कालीन हेड मुहर्रिर राधेश्याम गुप्ता से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विभागीय जांच में भी मामले की पड़ताल कराई गई। आरोप है कि राधेश्याम गुप्ता ने बरामद माल को चार्ज में न देकर उसका गबन कर लिया।



कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि हेड मोहर्रिर के तहरीर के आधार पर गबन का प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव को विवेचना सौंपी है। मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


यह था मामला
साल 2018 में कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में स्थित फिरदौश ज्वेलर्स की दुकान से सोना चोरी का मामला सामने आया। इसके प्रोपराइटर खलीलाबाद के मोतीनगर निवासी अलीम खान से चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद दुकान में ही काम करने वाले गोरखपुर के कैंपियरगंज थाने का क्षेत्र निवासी कर्मचारी को शुभम वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया सोना और नकदी बरामद कर लिया। इस मामले में जब न्यायालय ने बरामद सोना और नकदी को पेश करने का आदेश दिया, तब जाकर पूरा मामला खुला।


हेड मुहर्रिर ने चार्ज हस्तांतरण के दौरान सोने और रुपये को नहीं दर्शाया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुहर्रिर के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही उसकी संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

संदीप कुमार मीना, एसपी संतकबीरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें