फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तालाब में गिरी कार, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
रूधौली में तालाब में गिरी कार को निकालने का प्रयास करते लोग-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सेमरियावां/ लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। पैड़ी-दानोकुइयां मार्ग पर रुधौली गांव के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित तालाब में पलटकर पानी में उलटी जा गिरी। कार में सवार दोनों युवक डूबने लगे। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कार को सीधा कराया और शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी हरिराम त्रिपाठी (38) पुत्र स्व. प्रभुनिवास त्रिपाठी तथा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा जगत निवासी महेंद्र कुमार (40) पुत्र रामदरश सैंथवारिया के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दोनों कार से दानोकुइयां की ओर से पैड़ी की तरफ जा रहे थे। रुधौली गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिर गई। कार पानी में उलटी होने के कारण दोनों उसमें फंस गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार को सीधा कराया और शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार हरिराम त्रिपाठी गोरखपुर में एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट थे। मंगलवार को वह ड्यूटी पर नहीं गए थे और किसी काम से क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दुधारा थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा, सीओ सदर प्रियम राजशेखर पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें