फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर शनिवार देर शाम को कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में चल रहा है। अशरफपुर गांव निवासी कृष्ण माधव यादव (32) कार से पौली की तरफ से धनघटा आ रहे थे। बकौली कला सब्जी मंडी के सामने कार अनियंत्रित होकर रामजानकी मार्ग पर बने डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार कृष्ण माधव, परशुराम (35) और राम आशीष (35) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें