फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में कार एंबुलेंस से टकराई, पिता-पुत्र घायल

Fri, 09 May 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के ग्राम नोकता गांव के निकट ओवरटेक करने के दौरान एक कार एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के कुड़वा निवासी अब्दुल रहमान परिवार के साथ खलीलाबाद से अपनी अर्टिगा कार से शुक्रवार की दोपहर घर लौट रहे थे। कार बेटा अब्दुल कलाम चला रहा था। वे जैसे ही धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर नोकता गांव के निकट पहुंचे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में कार की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि कार में सवार अब्दुल रहमान व अब्दुल कलाम को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया था।
विज्ञापन

एम्बुलेंस से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एंबुलेंस एवं अर्टिगा कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत इस बात की रही कि दुर्घटना में कार सवार अब्दुल रहमान व अब्दुल कलाम मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर वीरेंद्र मिश्रा सहयोगियों के साथ पहुंचे और आवागमन बहाल कराई। खबर लिखे जाने तक किसी तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें