संतकबीरनगर। शहर के नेदुला चौराहे पर लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर रविवार की देर शाम एक बैगनार कार में आग लग गई। जिसके बाद कार में सवार लोग तत्काल बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर के घघसरा के डुमरी नेवास निवासी अमित राज खलीलाबाद के सरैया के पास किराये के मकान में रहते हैं। शाम के समय छह बजे के करीब वह अपनी बैगनार कार में सवार होकर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वह नेदुला के पास पहुंचे ही थे कि कार की बोनट से धुआं निकलने लगा तो सवार बाहर निकले। इसके बाद कार में आग लग गई और धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।