फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया

Mon, 13 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लेखपाल भर्ती के सफल अभ्यर्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने तत्काल तैनाती दिए जाने की मांग किया। साथ ही एडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती के सफल अभ्यर्थी बड़ी संख्या में पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती से संबंधित सूचनाएं इंटरनेट पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि लेखपाल भर्ती में अलग-अलग जिलों में साक्षात्कार के परिणाम के बाद अलग-अलग मानकों का पालन किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि संशोधित परिणाम 20 अप्रैल को घोषित करने के बाद दो जून को तैनाती दे दी गई, पीवी व मेडिकल इसके बाद हुआ, लेकिन यहां पीवी कराने के बाद नियुक्त पत्र नहीं दिया गया। कहा कि लेखपाल सेवा नियमावली के तहत नियुक्त लेखपाल राज्य सरकार के कर्मचारी है, जिनका विभागीय प्रमोशन भी होता है। नियुक्ति में विलंब होने से बाद में दिक्कत हो सकती है। साथ ही नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ऐसे में तत्काल तैनाती दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में दीपक कुमार, विजय कुमार, संजू चौरसिया, राधेश्याम, गणेेश प्रसाद पांडेय, शमशाद अहमद, अजय कुमार, सुधीर सिंह, धर्मनाथ, बृजेश यादव, रमेश गुप्ता, शुभांकर गर्ग, राकेश कुमार, नागेंद्र प्रसाद, यदुनाथ त्रिपाठी, अजीत कुमार शर्मा, मनोज कुमार, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें