फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहर मार्ग क्षतिग्रस्त, राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ी

Sat, 10 Feb 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा आने जाने में नहर मार्ग का करते हैं लोग उपयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। स्थानीय नगर पंचायत को जोड़ने वाली नहर मार्ग जो कि ब्लॉक मुख्यालय सांथा व सिद्धार्थनगर जोड़ती है वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मार्ग के क्षतिग्रस्त ग्रस्त हो जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत धर्मसिंहवा से होकर गुजरने वाली सरजू नहर के बाई पटरी पर बगी सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है धर्मसिंहवा आने जाने के लिए ज्यादातर राहगीर इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। इस मार्ग से आने- जाने से लोगों को ब्लॉक मुख्यालय सांथा की दूरी कम हो जाती है। इसी प्रकार से सिद्धार्थनगर बांसी सरकारपार जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग से जाते हैं। वर्तमान समय यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रहने वाले गोपाल अग्रहरि, अभिमन्यु सैनी, दीनदयाल दुबे, राजदेव प्रजापति, उमानाथ सैनी, शाहिद हुसैन, सुरेश प्रसाद, लाल चंद्र पटवा, गंगाराम पटवा आदि का कहना है कि मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से काफी समस्या हो रही है। लोगों ने इस मार्ग के मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें