फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रार्थनापत्रों का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश

Sat, 10 Feb 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी ने बखिरा थाना में सुनीं फरियाद
विज्ञापन

- थाना समाधान दिवस पर पहुंचे 42 प्रार्थनापत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में शनिवार को जिले के सभी थानों पर आयोजित हुए थाना समाधान दिवस पर 42 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत हुए। अधिकारियों ने सुनवाई के बाद छह शिकायतों का थानास्तर पर निस्तारण कर दिया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बखिरा थाना पर पहुंचकर पीडितों की फरियाद सुनीं। 36 प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के जिम्मेदारों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित हो। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थनापत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को तत्काल भेजें। जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। कोतवाली खलीलाबाद में सात, दुधारा पांच, मेंहदावल छह, बेलहरकला थाना पर चार शिकायतें आई। इनमे से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। वहीं थाना धनघटा पर प्रस्तुत हुए 11 शिकायतों में चार, महुली चार में एक और बखिरा थाना पर प्रस्तुत हुए पांच शिकायतों में एक का निस्तारण थाना स्तर पर हो गया। थाना धर्मसिंहवा पर एक भी प्रार्थनापत्र नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें