सपा कार्यालय पर बैठक करते राष्ट्रीय सचिव व विधायक आलापुर-स्रोत पार्टी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को एसआईआर और फार्म छह, सात और आठ को लेकर बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व विधायक आलापुर त्रिभुवन दास शामिल हुए। उन्होंने कहाकि जिनका नाम किसी वजह से एसआईआर में शामिल नहीं हो सका है, उनका फार्म भरवाएं। इसमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ता लग जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म छह, सात और आठ को भरवा लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस दौरान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, विनोद यादव, गौहर अली खां, लोरिक यादव, जावेद अहमर, आलोक यादव सोनू, विजय बहादुर यादव, रामजी यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, सुबोध यादव आदि मौजूद रहे। संवाद