मेंहदावल। नगर के अंजहिया बाजार में ट्रांसफार्मर से पोल में जाने वाली केबल तार में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आधे घंटे से अधिक समय तक धू-धूकर केबिल जलने से उसकी चिंगारी इधर-उधर छिटकती रही। जिसकी वजह से अफरातफरी मची रही। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पंहुची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। घटना के कई मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। कस्बे के प्रमुख बाजारों में शमिल अंजहिया बाजार के पास स्थित पोल से जुड़े केबिल में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के समय कई लोग सब्जी खरीदने के लिए अंजहिया बाजार में मौजूद थे। आग से छिटकती चिंगारी से बचने के लिए पोल के पास स्थित दुकानों के दुकानदार व मौजूद लोग भागने लगे। किसी ने बिजली निगम को सूचना दिया। सप्लाई कटने के बाद आस-पास के लोग जुट गए। आधे घंटे से अधिक समय तक जलते केबिल को जैसे-तैसे बुझाया गया। आग से जानमाल का नुकसान नही हुआ है। जेई मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में आपूर्ति बहाल कराने के लिए कर्मचारी जुट गए। संवाद