- पुलिस की कई टीमें लुटेरों को चिह्नित कर धर-पकड़ में जुटी
-खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास शनिवार की रात हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बालूशासन पुल के पास सिद्धार्थनगर के व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई। कार सवार के आगे आने के बाद झाड़ी से निकलकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना में व्यापारी का बाइक, सामान और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद से ही लुटेरे फरार हो गए और अभी तक पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है।
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र स्थित भिटिया गांव निवासी शकील अहमद के अनुसार वह शनिवार की देर रात बरदहिया बाजार से दुकान का सामान खरीदकर बाइक पर बांधकर वापस लौट रहे थे। बालूशासन पुल से लगभग 200 मीटर आगे जाने पर एक सफेद रंग की कार एकाएक सामने आकर खड़ी हो गई। जिसके बाद उनको बाइक को रोकना पड़ा। इसी बीच रोड़ के किनारे झाडियों से दो तीन लोग बाहर निकलकर आए और मारपीट करते हुए गाड़ी व उस पर बंधा हुआ सामान छीन लिया। ह किसी तरह अपनी जान बचाकर पीछे भागकर एक घर पर पहुंचे। एसपी ने लूट की घटना के अनावरण के लिए स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया। पुलिस टीम ने खलीलाबाद से लेकर घटना स्थल के बीच में लगें सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का भी काम किया। इसके बाद भी पुलिस को कुछ खास इनपुट नही मिल पाया है।
व्यापारी के साथ हुए लूट के मामले में केस दर्जकर घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द की आरोपियों को चिहिंत करके गिरफ्ताकर जेल भेजने का काम किया जाएगा।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी