बुस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू
75 दिनों तक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा
संतकबीरनगर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से ऊपर आयु के लोगों के लिए बुस्टर डोज लगाने के अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को सीएचसी खलीलाबाद में किया गया। सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह तथा सांसद के प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी ने इस अभियान की शुरुआत की।
सीएमो डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचने के लिए बुस्टर डोज लगवाना जरूरी है। जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है तथा छह महीने पूरे हो गए हैं, वे लोग बुस्टर डोज लगवा सकते हैं। यह अभियान 75 दिनों तक चलेगा।
इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, डॉ वीपी पांडेय, सुशील कुमार मौर्या, डॉ. राधेश्याम यादव, प्रियंका, सत्यव्रत तिवारी, डॉ आरपी मौर्या आदि मौजूद रहे।
...
ये लोग लगवा सकते हैं टीका
बूस्टर डोज 18 साल की आयु के ऊपर के लोग लगवा सकते हैं। पहले यह टीका केवल सरकारी कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 साल के ऊपर के लोगों तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को ही मुफ्त में लगाया जा रहा था।