ट्रांसफार्मर ने दिया दगा, 500 गांवों की बिजली गुल
बृहस्पतिवार की देर रात 10 केवीए का ट्रांसफार्मर हो गया खराब
शुक्रवार की देर शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं सही कर पाए विद्युत कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर में लगा 10 केवीए के ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की शाम को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। आंधी और बारिश की वजह से कई खंभों पर पेड़ गिर गए। इसके चलते तहसील क्षेत्र के 500 गांवों की बिजली गुल हो गई है। शुक्रवार की शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई थी।
विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर के कर्मियों ने फाल्ट होने की वजह बिजली बंद होने की बात कही है। बृहस्पतिवार देर शाम अचानक मौसम का रुख बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे नोकता के पास 33 हजार वोल्ट के तार पर पेड़ गिर गया। आननफानन में संविदाकर्मियों ने टहनियों को काटकर हटाया। देर रात आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की।
इससे केंद्र पर लगे 10 केवीए के मुख्य ट्रांसरफार्मर से तेज आवाज आने लगी। भारी नुकसान को रोकने के उद्देश्य से तत्काल आपूर्ति को रोक दी गई। प
शुक्रवार सुबह से ही जूनियर इंजीनियर मिथलेश कुमार की देखरेख में विद्युत कर्मी ट्रांसफार्मर के बाहरी हिस्से तथा जले केबिल को सही करने मेें जुट गए, लेकिन आंतरिक खराबी के मरम्मत के लिए बाहर से आ रहे एक्सपर्ट इंजीनियरों की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।