उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिक
धनघटा। सड़क की पटरियों की मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपये खर्च होते हैं। बावजूद इसके सड़क की पटरियां खस्ता हालत में है। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर प्रजापतिपुर से बंडा बाजार तक पांच किलोमीटर सड़क पर पिछले पांच वर्षों में मरम्मत कार्य नहीं किया गया। जिसके चलते सड़क के दोनों किनारों पर झाड़-झंखाड़ फैले हुए हैं। सड़क से हटकर पटरियों पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है।
क्षेत्र निवासी राम नाथ, हरिकेश, धनंजय, परशुराम, कन्हैया, राम केश, राम भजन, संजय कुमार, नितिन कुमार, राम धनी, छोटई आदि ने बताया कि सड़क की पटरियों पर पैदल नहीं चल सकते। पटरियां घास फूस व झाड़ झंखाड़ के बीच दिखाई नहीं देती।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की पटरियों की मरम्मत यदि की जाती तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं की स्थित से बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क की पटरियों की मरम्मत किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम धनघटा अरुण कुमार ने बताया कि पटरियों को सही करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिक