फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर झाड़ और सूखे पेड़ बढ़ा रहे खतरा

Sun, 28 Sep 2025 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर उगी झाड़िया-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बंडा बाजार से लेकर मुखलिसपुर तक 6 किलोमीटर की दूरी में सड़क की पटरी पर झाड़-झंखाड़ का साम्राज्य हो गया है। सड़क की पटरी पर तो उतरना मुश्किल है। साथ ही साथ सड़क पर भी चलना दुश्वार है। इसके अलावा सड़क के किनारे सूखे हुए पेड़ कब जमीन पर आ जाएंगे। इसका कोई ठिकाना नहीं है। लेकिन किसी अधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे झाड़-झंखाड़ तो धनघटा से थी लेकिन नगर पंचायत में अपनी सीमा में बन्डा बाजार तक साफ-सफाई कराकर पटरी को मुक्त कर दिया। लेकिन बंड बाजार के बाद से लेकर मुखलिसपुर तक सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़-झंखाड़ का साम्राज्य हो गया है। सड़क तक झाड़ी उग आई हैं। वहीं बैदौली गांव के पास सड़क के किनारे दो सूूखे पेड़ों की टहनियां तेज हवा चलने पर अपने आप टूट कर गिरती हैं। पेड़ कब जमीन पर आ जाए इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है।
राहगीर केदारनाथ पांडेय, राम ललित यादव, राकेश यादव, विनोद मिश्रा, दीनानाथ तिवारी, रघुवर सिंह, राम रक्षा, प्रहलाद आदि का कहना है कि धनघटा खलीलाबाद मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्गों में से है। इस मार्ग पर साइकिल, बाइक, चार पहिया सवार हमेशा आते-जाते हैं। इसी रास्ते जिला स्तरीय और तहसील के अधिकारियों का बराबर आना-जाना लगा रहता है। लेकिन सड़क के किनारे उगी हुई झाड़ियों पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि सड़क के किनारे उगे हुए झाड़-झंखाड़ को साफ कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें