फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस्ती जाने के लिए शाम ढलते ही बस स्टैंड पर नहीं मिलतीं बसें

विज्ञापन
मेंहदावल बस स्टैंड से शाम को नहीं है बस सेवा-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। मेंहदावल से बस्ती जाने के लिए देर शाम को कोई बस सेवा नहीं है। 6:30 बजे महाराजगंज से कानपुर जाने के लिए एक बस सेवा शुरू की गई है, जो नंदौर बाजार सेमरियावां होते हुए लखनऊ-कानपुर तक जाती है। इसके बाद रोडवेज की कोई बस इस मार्ग पर नहीं है। जिन यात्रियों को सायं 7:00 बजे बस्ती की यात्रा करनी है उन्हें खलीलाबाद होकर ही बस्ती जाना पड़ रहा है।
मेंहदावल नगर में परिवहन निगम का बस स्टैंड होने के बाद कई मार्गों पर परिवहन निगम की बस उपलब्ध नहीं है। इसके कारण निजी बस संचालक यात्रियों का शोषण कर रहे हैं। मेंहदावल से सेमरियावां होते हुए बस्ती जाने के लिए वर्तमान में एक स्थायी बस शुरू हुई है।
विज्ञापन

जो सुबह 8:00 बजे मेंहदावल से नंदौर बाजार होते हुए बस्ती तक जाती है। 10:00 बजे बस्ती से मेंहदावल के लिए आती है। दोपहर में एक बजे पुनः बस बस्ती के लिए प्रस्थान करती है। 10:00 बजे इसी मार्ग से अयोध्या तक एक अन्य बस शुरू की गई है।
विज्ञापन

जबकि एक अन्य बस महाराजगंज से मेंहदावल आती है, जो 6:30 बजे मेंहदावल, नंदौर बाजार लोहरौली, सेमरियावां, बाघनगर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर तक जाती है। हालत यह है कि देर शाम को नंदौर बाजार सेमरियावां बाघनगर, बस्ती मार्ग पर जिन लोगों को यात्रा करनी है उनकी यात्रा निजी टैक्सी के भरोसे होती है।
ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें