संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय खलीलाबाद से वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा शुक्रवार से फिर शुरू हो गई। लंबे समय से बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को गोरखपुर या बस्ती जाकर दूसरे साधनों से सफर करना पड़ रहा था।
इस समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी के हवाले से अमर उजाला ने कई बार खबर प्रकाशित की। इसे परिवहन निगम के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और वाराणसी के लिए बस सेवा शुरू करा दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मेंहदावल बाईपास से बस को रवाना किया गया। बस सेवा शुरू होने से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब उन्हें सीधे बस से सफर करने की सुविधा मिलेगी और गोरखपुर या बस्ती जाकर दूसरी बस अथवा ट्रेन पकड़ने की मजबूरी से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
खलीलाबाद से प्रयागराज और वाराणसी के लिए पहले प्रतिदिन दो बसों का संचालन होता था। इन बसों से जिले के बड़ी संख्या में यात्री सीधे दोनों प्रमुख शहरों तक पहुंचते थे। धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले लोगों को सीधी बस सेवा से काफी सहूलियत मिलती थी। हालांकि, बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
ओ