फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चलती नहीं, समय व अधिक धन होता है खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर,महुली से प्रतिदिन करीब 300 लोग बस्ती, फैजाबाद आते-जाते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर-महुली- बस्ती मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से सफर करना मजबूरी है। ऐेसे में 39 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे का वक्त लगता और किराया भी अधिक देना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने रोडवेज बस का संचलन शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय से बस्ती मंडल मुख्यालय की दूरी करीब 39 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर टेंपो, जीप या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जहां लोग इस रास्ते को 45 से 50 मिनट में तय कर सकते हैं, वही लोगों को प्राइवेट वाहनों से अधिक समय और किराया खर्च करना पड़ता है। पहले नाथनगर से बस्ती जाने के सिंगल पिच मार्ग था, लेकिन अब उसे चौड़ा कर टू लेन बना दिया गया है। उसके बाद भी इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन तीन सौ से अधिक लोग बस्ती मंडल मुख्यालय तक सफर करते हैं। इतना ही नहीं प्रतिदिन नाथनगर क्षेत्र से सौ से दो सौ लोग अयोध्या, लखनऊ इलाज आदि के लिए प्राइवेट बस से जाते हैं। पंडित वाचस्पति द्विवेदी, पूर्व प्रधान महेश यादव, हरिप्रसाद द्विवेदी, ग्रीश चंद द्विवेदी, रघुनाथ गौड़, योगेंद्र गौड़, अनमोल दूबे, रामप्रीत यादव ने कहा कि अगर नाथनगर से बस्ती तक रोडवेज बसों का संचालन होता तो लोगों को कम किराए और कम समय में बिना जान जोखिम में डाले यात्रा करना सुगम हो जाती। वहीं एआरएम आरपी सिंह ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें