फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर, तीन यात्री घायल

Sun, 17 Mar 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर भोर में हुई घटना
विज्ञापन

- पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर रविवार की भोर में खड़ी ट्रक में डबल डेकर बस ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में तीन यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद एक की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात ट्रक खराब हो गया। ट्रक चालक उदयवीर जयपुर से ट्रक में केमिकल लोड करके असम के लिए जा रहा था। इसी बीच लखनऊ से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस भोर में मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंची। बस अनियंत्रित होकर पीछे से जाकर खड़ी ट्रक में टकरा गई। जिससे बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान राजीव कुमार 41 वर्ष पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी जनपद इटावा, कान्हा 35 वर्ष पुत्र विरेंद्र निवासी मनकपुर थाना सौहपुर जनपद आगरा और बस का सेकेंड चालक अजमेर अली 45 वर्ष पुत्र मंजूर अली के रूप में हुआ। जिला अस्पताल पर चिकित्सक ने घायल राजीव सिंह की गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बाकी दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने बस को हटवा दिया। जबकि ट्रक हाईवे पर खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें