फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया 

Sun, 11 Sep 2016 11:42 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
होर्डिंग फाड़ने की घटना से कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्साए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान मांग रथ यात्रा पर लगे होर्डिंग को दुबारा फाड़े जाने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में रविवार को पार्टी कार्यालय के सामने पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि आठ सितंबर को कुछ लोगों ने किसान मांग रथ पर लगे होर्डिंग को फाड़ दिया था। जिसकी सूचना तहरीर के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी गई थी, जिसमे दो अज्ञात पर केस भी दर्ज हुआ था। 10 सितंबर को किसान रथ यात्रा की होर्डिंग को दुबारा फाड़ दिया गया। पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसका नतीजा रहा कि दुबारा होर्डिंग को फाड़ा गया है। अगर ऐसी ओछी हरकतों पर पुलिस ने रोक नहीं लगाया तो प्रशासन को एक बड़ा आंदोलन का सामना करना पड़ सकता है। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष के किसन रथ यात्रा को मिल रहे भारी जन समर्थन से सपा, बसपा, भाजपा के लोगों में काफी बेचैनी हैैै। क्योंकि 27 सालों से गैर कांग्रेसी सरकारों से जनता ऊब चुकी है। जाति पाति से ऊपर उठकर विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से जनता देख रही है। विरोध जताने वालों में जवाहर लाल दुबे, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, जैनेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र चौधरी, नसीम खान, संजय चौरसिया, अखिलेश सिंह, ऋषिकेश पांडेय, सुन्नर लाल, रामबचन, विपतलाल, भुट्टू खान समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें