फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने बरात विदाई के दौरान महिलाओं से की अभद्रता, आठ से मारपीट

Wed, 29 May 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के गौवापार गांव का मामला
विज्ञापन

पांच नामजद समेत 13 पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी

पौली। क्षेत्र के गौवापार गांव में मंगलवार को देर रात दलित बस्ती से बरात विदाई के दौरान गांव निवासी दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर एक सफाई कर्मी समेत आठ लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद समेत 13 लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौवापार निवासी प्रदीप कुमार पुत्र नंदलाल की बरात गांव से निकल रही थी। आर्केस्ट्रा में नाच रहे थे, जिसमें महिलाएं भी डांस कर रही थीं। उसी समय गांव दबंग बरात में पहुंचे और महिलाओं के बीच डांस करते हुए अभद्रता करने लगे। जिसका दलित समाज के लोगों ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे। मारपीट कर संजय कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद, छोटेलाल भारती, शिव शंकर पुत्र विश्राम, शिवम पुत्र राधेश्याम, बृजेश पुत्र पारस, कुलदीप पुत्र छोटेलाल, अमित पुत्र छोटेलाल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए, जिसमें सफाई कर्मी छोटेलाल भारती को गंभीर चोट आई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में सीओ अजय सिंह का कहना है कि मोहम्मद गनी, फिरोज, जावेद उर्फ अंजुर, शहवान और अफरोज समेत आठ अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें