फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने ढहाई दीवार, पांच लोगों से की मारपीट

Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के ननिहानायक गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के ननिहानायक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर दबंगों ने एक शख्स के मकान पर धावा बोलकर पुरानी दीवार को ढहा दिया। परिजन विरोध किए तो बच्चों और महिलाओं समेत पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित परिवार का उपचार सीएचसी मलौली में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़ित गोरखनाथ ने बताया कि उन्होंने अपने मकान के सामने दीवार बनवाया था। जिसको लेकर पड़ोसी हमेशा विवाद किया करते थे। बुधवार को दीवार को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष के लोग थाने पर पहुंचकर अपना पक्ष रखे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी थी। पीड़ित का कहना है कि बृहस्पतिवार को जब वह घर पर नहीं थे तो पड़ोस के आठ से दस लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और दीवार को ढहाने लगे। परिवार के लोग मना किए तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए। इस घटना में भूमिनाथ, चंद्रकला, मोनी, अरविंद और आयुष घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ केशवनाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें