फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वीडियो बनाने से मना करने पर दबंगों ने दंपति को पीटा

Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जसरौली में बृहस्पतिवार को घर के छत पर एक अज्ञात महिला को बैठाकर वीडियो बनाने से मना करने पर कुछ लोगों ने दंपति और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार जसरौली भैसही गांव निवासी कृष्ण चंद्र पुत्र शिव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उनके पटीदार लड़कू पुत्र लालचंद का साला गोरखपुर जनपद की हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेउसा गांव निवासी देवनारायण पुत्र झिनकू अपने साथ एक महिला को लेकर उनके घर पर जबरदस्ती यूट्यूब का वीडियो बनाने लगा। जब मालूम चला तो मना करने लगे। इससे नाराज होकर ललकु पुत्र लालचंद व निर्मला पत्नी ललकु, उनका साला देवनारायण पुत्र झीनक गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। पुलिस ने इस मामले में कृष्ण चंद्र की तहरीर पर ललकु, निर्मला और ललकू के साले देवनारायण के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें