संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। अभियान के तहत शनिवार को कुल 612 लोगाें की आभा आईडी बनाई गई। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। शनिवार को सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली, हैंसर बाजार, सेमरियावां, बघौली में आभा आईडी बनाई गई।