फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने की थी पिटाई, महिला आयोग की सदस्य से शिकायती

Wed, 25 Dec 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदावल। केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध पीड़िता युवती ने मेंहदावल तहसील पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य को प्रार्थना पत्र दिया। महिला आयोग की सदस्य ने एसओ मेंहदावल को जांच कर कार्रवाई के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्य जनकनदंनी को प्रार्थना पत्र दिया है कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती है। पुराने मकान में वह साफ सफाई कर रही थी। गांव के दो लोगों ने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर उसकी बहन तथा गांव के लोग दौड़े तो जान माल की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए थे। सूचना पुलिस चौकी नौलखा को दी गई। इससे नाराज दबंगों ने उसकी बहन की पिटाई कर दी थी। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई के बजाए पीड़िता को बुलाती रही।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें