धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या-आठ केचुआखोर में रविवार को एक भैंस सड़क किनारे नाले में गिर गई। उसे बाहर निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिद्धार्थनगर के गुलरिहा गांव का एक व्यक्ति अपनी भैंस के साथ धर्मसिंहवा आया था।
विज्ञापन
लौटते समय कार का हॉर्न सुनकर भैंस बिदक गई। वह उछल-कूद करते हुए भागने लगी और नाले में जा गिरी। नाले में फंसने के कारण भैंस बाहर नहीं निकल पा रही थी। आसपास के लोग मौके पर जुटे और अपने स्तर पर प्रयास किया। सफलता न मिलने पर जेसीबी मंगाई गई। उसकी मदद से भैंस को निकाला जा सका। संवाद