फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला बजट, गांवों में विकास कार्य ठप

विज्ञापन
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग से कटकर गोपीपुर तक जाने वाली सड़क जगहजगह से टूटी है। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नहीं मिला बजट, गांवों में विकास कार्य ठप
विज्ञापन

ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के खाते नहीं आई रकम
प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये दिए जाने का है प्राविधान
संतकबीरनगर। बजट के अभाव में ग्राम स्वच्छता व पोषण समिति के खाते में धन नहीं आया है। जिससे गांवों में जागरुकता, स्वच्छता सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को साल में दस हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
ग्राम स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण का गठन हुआ है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2021-22 में समिति के खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं आई। जिससे न सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में बाधा खड़ी हो रही है, वहीं ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण समिति के औचित्य पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। वैसे जिले में 754 ग्राम पंचायतों के 998 राजस्व गांवों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण समिति के खाते खुलवाए गए हैं। इसमें खलीलाबाद में 131, नाथनगर में 142, हैंसर बाजार में 124, मेंहदावल में 77, सेमरियावां में 147, बघौली में 123, सांथा में 103, बेलहरकला में 95 तथा पौली में 56 खाते खोले गए हैं। इन खातों के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधान व आशा के जिम्मे है। दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से खाते की रकम आहरित की जाती है। इन खातों में प्रत्येक वर्ष दस हजार रुपये भेजे जाने का प्रावधान है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2021-22 में खातों में धन ही नहीं भेजा गया। ऐसे में धन के अभाव में एक हजार से 1500 की आबादी वाले राजस्व गांव में सरकार की स्वास्थ्य, स्वच्छता संबंधी काम नहीं हो पा रहा है। इसके साथ प्रतिमाह जागरुकता के लिए होने वाली बैठक के आयोजन में बाधा खड़ी हो गई है। वहीं नालियों में छिड़काव आदि के कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर सीएमओ आरसीएच डॉ. मोहन झा ने कहा कि शासन स्तर से बजट उपलब्ध न होने के कारण खातों में धन नहीं भेजा जा सका है। इसके लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। जैसे ही धन की उपलब्धता होगी, खातों में प्राथमिकता के आधार पर धन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें