फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बसपा की बैठक में सेक्टर व बूथ को मजबूत करने पर जोर

Sat, 29 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शहर के एक मैरिज हाल में शनिवार को पूर्व विधायक व बस्ती मंडल प्रभारी भगवान दास की अध्यक्षता में हुई। सेक्टर व बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्ती, अयोध्या व देवीपाठन मंडल प्रभारी विश्वनाथ पाल ने कहा कि तीनों विधान सभा के सेक्टर व बूथ के कार्यों में तेजी लाई जाए। एसआईआर फार्म सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। साथ ही छह दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ता लग जाएं। इस दौरान प्रभारी झिनकान प्रसाद, मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी, सीताराम शास्त्री, रामसूरत चौधरी, अब्दुल जब्बार, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, जिला प्रभारी अवनीश कुमार, रामतिलक, राजाराम निषाद, अभिषेक कुमार, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें