फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर समेत 50 पर केस

Tue, 13 Oct 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बघौली ब्लॉक क्षेत्र में बसपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रही तीन लग्जरी गाड़ियों को एसपी ने अपनी टीम के साथ पकड़ा। एक गाड़ी में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी, दूसरी गाड़ी में खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी मोहम्मद आजम सिद्दीकी बैठे थे। तलाशी में विधान सभा प्रत्याशी की गाड़ी से उनकी लाइसेंसी राइफल भी मिला। दूसरे चरण का प्रचार थम जाने के बाद भी क्षेत्र में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के आरोप में पुलिस ने जोनल कोआर्डिनेटर, खलीलाबाद विधान प्रत्याशी, तीन वाहन चालक समेत 50 अज्ञात के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया। पुलिस ने तीनों गाड़ियों को सीज करने के साथ ही राइफल को जब्त कर दिया।
विज्ञापन

   13 अक्टूबर को होने वाले  दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को बघौली और सेमरियावा ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थी। जिसका जायजा लेने के लिए एसपी दीपक कुमार भट्ट बघौली ब्लॉक पर जा रहे थे। उसी दौरान प्रचार कर रही रास्ते से तीन लग्जरी गाड़ियों को पकड़ा। सूचना के कोतवाल बब्बन यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि बघौली क्षेत्र से बसपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में अलग- अलग तीन लग्जरी गाड़ियों से बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी ,खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी मोहम्मद आजम सिद्दीकी और करीब 50 लोग बाइकों से प्रचार कर रहे थे। तीनों लग्जरी गाड़ियों को तो पकड़ लिया गया, लेकिन बाइक वाले भाग गए।  दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है, बावजूद इसके लोग प्रचार कर रहे थे। बसपा के विधान सभा प्रत्याशी मोहम्मद आजम सिद्दीकी अपनी लाइसेंसी राइफल भी साथ लेकर चल रहे थे। जिले में निषेधाज्ञा लागू है और चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। इन सब के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया।  तीनों गाड़ियों को सीज करते हुए राइफल को जब्त किया है। दूसरी तरफ बसपा नेताओं ने इसकी शिकायत प्रेक्षक से भी की। बसपा के जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने कहा कि अलग- अलग गाड़ियों से लोग जोनल कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी के घर जा रहे थे। पुलिस ने गलत आरोप लगाते हुए कार्रवाई की। सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर पुलिस बसपा के समर्थित प्रत्याशी समर्थकों को परेशान कर रही है ।
विज्ञापन


    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें