फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बसपा सरकार बनते ही अपराधी जेल में होंगे’

Mon, 12 Sep 2016 11:33 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
बसपा प्रदेश्‍ा अध्‍यक्ष्‍ा कैडर कैंप काे संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि बसपा के कार्यकाल में प्रदेश में अपराध कम होते हैं और अपराधी जेल में होते हैं। इस बार भी सरकार बनते ही ऐसा होगा। इसी का कारण है बसपा के शासन में किसी भी प्रकार के दंगे नहीं होते है और लोग सुरक्षित रहते हैं। ये बातें उन्होंने सोमवार को मनियरा स्थित एक होटल में कैडर कैंप के    दौरान कहीं।
विज्ञापन


 बसपा के सख्त शासन का ही नतीजा है कि प्रदेश की सपा सरकार की बजाय लोग बसपा को फिर लाना चाहते हैं। सख्त शासन का ही परिणाम है कि बसपा के शासन में अपराधी अपराध करने से डरता है जबकि सपा और भाजपा के राज में प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ता है। बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सभी एक साथ लेकर समभाव से कार्य करती हैं। पिछले दिनों आजमगढ, बनारस, सहारनपुर आदि जिलों बसपा की रैली में उपस्थित जनसमूह से राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ गई है। इसी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की जनता को लुभावने सपने दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में तीन विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रत्याशियों नीलमणि, अनिल त्रिपाठी एवं मशहूर आलम चौधरी ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

 संचालन जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्पनाथ   बाबू, हाजी वकील खां, ब्लॉक प्रमुख महमूद, मोहीबुल्लाह खॉ, सैय्यद तारिक हुसेन, नगर   पंचायत अध्यक्ष मेंहदावल मोती जायसवाल, मंडल कोआर्डिनेटर रामसिंधारे, जोनल कोआर्डिनेटर संजय, जुबेद खान, हाजी रहमान, कुतुबद्दीन अंसारी, अख्तर हुसेन, मौलाना इम्तियाज, विजय प्रधान, अभिषेक मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें