- पूर्व में मो. आलम बनाए गए थे प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पूर्व में घोषित प्रत्याशी मो. आलम को बदल दिया है। उनके स्थान पर अब सैय्यद दानिश लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने की है। 33 वर्षीय सैय्यद दानिश मेंहदावल तहसील क्षेत्र के मिया खुसरू वर्तमान में कुसुरूकला के निवासी हैं और 2019 से ही बसपा के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। वह ग्रेजुएट है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उनकी सक्रियता के कारण प्रत्याशी घोषित किया है। कहा कि पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाकर जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरते का प्रयास करेंगे।