फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन बार सेल्फी ‘प्रेरणा’ पर करनी होगी अपलोड

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में कस्तूरबा विद्यालय के वार्डेन के साथ बैठक करते बीएसए। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन के साथ बीएसए ने बैठक कर दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मंगलवार से प्रेरणा एप पर शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को वार्डेन के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वयन का निर्देश दिया। इसके साथ ही मार्च माह में अवस्थापना से संबंधित समस्त कार्य पूरा करा लिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र कुुमार सिंह ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक ने मंगलवार को समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में प्रेरणा एप लागू कर दिया है। इस एप पर ही शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। जो शिक्षक प्रेरणा एप पर हाजिरी नहीं लगाएंगे उनको मानदेय जारी नहीं किया जाएगा। फुल टाइम टीचर सुबह नौ बजे, दिन में तीन बजे और रात आठ बजे सेल्फी खींचकर उसे प्रेरणा एप पर अपलोड कर अपनी हाजिरी लगाएंगी। यही नियम वार्डेन पर भी लागू होगा। पार्ट टाइम शिक्षिका सुबह नौ बजे और शाम तीन बजे अपनी सेल्फी खींच कर भेजेंगी। आदेश का पालन न करने पर मानदेय रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने कहा कि लर्निंग आउट कम की परीक्षा में छात्राओं की उपस्थिति बेहद खराब थी। इसे बढ़ाया जाए। यह भी पता किया जाए की छात्राएं परीक्षा में क्यों नहीं आई। बैठक में सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी सतेंद्र यादव, डीसी बालिका शिक्षा डीपी चंद, वार्डेन प्रतिभा सिंह, वार्डेन कांता शर्मा, वार्डेन क्षमा शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें