फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देर से घर लौटने पर भाइयों में मारपीट, छोटे की मौत

Fri, 21 Jun 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के करमा खान गांव में बृहस्पतिवार की रात दो सगे भाइयों में देर से घर आने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े व छोटे भाई में मारपीट हो गई। इसमें छोटा भाई शंभूनाथ (35) वर्ष पुत्र रामदेव अचेत होकर गिर गया। उसके बाद परिजन उसे सीएचसी सेमरियावां ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ दुधारा पंकज पांडेय पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें