फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन बंटवारे के विवाद में भाई ने लाठी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के किड़िहिरिया गांव में जमीन के बंटवारे के लिए हुए विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किड़िहिरिया निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे घर पर जमीन के बंटवारे के लिए विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उनके छोटे भाई सामू राजभर ने पीछे से लाठी से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। प्रमोद ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें