फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर पिता के सामने बेटी और बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर भाई-बहन की पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और इंजन का हैंडल भी तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर बेलहर कला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरडोभा गांव निवासी अनिल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 24 जुलाई की शाम करीब पांच बजे रंजिश में उनकी पटीदार अनीता, शुभम व खुशी तथा शनि, कंचन को गालियां देने लगे। विवाद से बचने के लिए कंचन घर के अंदर चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सभी लोग घर में घुस गए और कंचन को लात-मुक्कों से पीटने लगे।
कंचन के शोर मचाने पर उसका छोटा भाई सचिन बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर दोनों को बचाया जा सका। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और घर में लगे इंजन का हैंडल तोड़ दिया।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर घर पहुंचे और दोनों बच्चों का पुलिस के माध्यम से चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उन्होंने आरोपियों पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें