फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बृजेश अध्यक्ष व राजेश महामंत्री निर्वाचित

Thu, 11 Jan 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक परिसर में आयोजित  सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में चुने गए पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सभागार में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार व राम दयाल प्रजापति की देखरेख में हुए चुनाव में ब्लाॅक अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार तथा महामंत्री पद पर राजेश कुमार विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री तथा सम्प्रेक्षक पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए ।
चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार चौधरी व रामदयाल प्रजापति ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्वी ओमप्रकाश को 12 मतों से पराजित किया। वहीं राजेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश कुमार को 47 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष के लिए रामजीत गौतम, संगठन मत्री रामकिशुन मौर्या, सम्प्रेक्षक सुप्रिया को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, सदानंद चौधरी, विजय कुमार, उदयराज यादव, ध्रुव कुमार कन्नौजिया, महेश गौतम, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें