फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट से छात्रा घायल, पहुंचाई गई अस्पताल

Thu, 11 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल लेकर घर से स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के जिगिना में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित जिगिना में बृहस्पतिवार को सुबह बस की चपेट से एक छात्रा घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांटे चौकी पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल भेजवाया। साइकिल से स्कूल जाने के दौरान हादसा हुआ।
टेमा रहमत गांव निवासी छात्रा अनुष्का पुत्री बृजेश गौतम गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुडेंरवा जनपद बस्ती में कक्षा 11 की छात्रा है। रोज की भांति अनुष्का अपनी साइकिल से सुबह के समय स्कूल जा रही थी। कांटे चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जिगिना चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान वह हादसे की शिकार हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली से सवारी लेकर बिहार जा रही अनियंत्रित डबल डेकर बस की टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गई। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। अनियंत्रित बस अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई। इससे हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
किसी ने हाईवे पर एक्सीडेंट की सूचना कांटे चौकी को दी। सूचना के बाद चौकी प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल भेजवाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही हाईवे से बस को किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि घायल छात्रा को अस्पताल भेजवा दिया गया है। परिजन यदि घटना के संबंध में कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर बस व उसके चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें