जिला अस्पताल में स्टेचर पर ईट ले जाते लोग।
- फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर ढोई जा रही ईंट
- परिसर में कई भवनों का चल रहा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में मरीज की जगह स्ट्रेचर पर ईंट ढोई जा रही है। यह कार्य रात में हो रहा है। सब कुछ जानने के बाद अस्पताल प्रशासन मौन है।
संयुक्त जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को गेट से इमरजेंसी और वार्ड में ले जाने के लिए स्टेचर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हर वार्ड में स्ट्रेचर रखा गया है। जिस पर मरीज लेट कर अपना इलाज कराते है और उन्हें उसी पर लेटा कर वार्ड में शिफ्ट कराया जाता है। इधर रात में अस्पताल में सन्नाटा रहता है तो स्ट्रेचर पर कुछ ठेकेदार मजदूरों के जरिए ईंट की धुलाई का कार्य करते है।
इस समय अस्पताल में कई भवन निर्माणाधीन है। जहां पर ईंट पहुंचाने का कार्य इन्हीं स्ट्रेचर के जरिए किया जाता है। संयुुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी में सोमवार की रात इलाज कराने आए संदीप यादव, जय करन प्रसाद और पंकज कुमार ने बताया कि मजदूर स्ट्रेचर पर्र इंट की धुलाई कर रहे थे। कई बार देखा गया है कि मरीजों के तीमारदारों को स्ट्रेचर नहीं मिलता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह ने कहा कि सूचना मिली है कि स्ट्रेचर पर ईंट की धुलाई हो रही थी। यह कार्य गलत है। परिसर में कार्य करा रहे ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। आगे से ऐसी हरकत मिली को सरकारी संपत्ति के नुकसान का केस दर्ज कराया जाएगा।