फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा

Sat, 06 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद की जर्जर सड़क की मरम्मत, किसानों को सूखा राहत का चेक देने समेत अन्य मांगो को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि बार-बार भाकियू भानू गुट के धरना प्रदर्शन के दौरान अमरडोभा बखिरा के अति जर्जर सड़क निर्माण मरम्मत को लेकर मांग की गई, पर इसके बावजूद सड़क दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे यात्रियों को बहुुत ही विकट स्थितियों से गुजरना पड़ता है। जनभावनाओं को देखते हुए अविलंब सड़क बनवाई जाए। पचपोखरी बस्ती मार्ग भी अत्यंत जर्जर एवं गड्ढा युक्त है। इसको ठीक कराया जाए।

जिले के तमाम किसान अब भी सूखा राहत से वंचित है। सूखा राहत दिया जाए। बिहार जैसा पूूरे प्रदेश में शराब बंद कराया जाए। जिससे अपराध पर अंकुश लग सके। आमी नदी को प्रदूषण से बचाया जाए। आगे कहा कि बघौली ब्लॉक के अंतर्गत देवडीह से नेवास चौराहा तक बिजली का पोल तत्काल लगवाया जाए। रक्साकला गांव में शौचालय के नाम पर बजट अवमुक्त करा लिया। परंतु मौके पर तमाम लाभार्थियो को शौचालय नहीं बना। जबकि कागज में शौचालय निर्माण संतृप्त है।
विज्ञापन


जांच कराकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों का निदान नहीं हुआ तो भाकियू भानू गुट आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर मुन्ना पांडेय, संजय, अंजनी मल्लाह, बसंत, राज कुमार, रामपाल यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें