फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए मंथन

Mon, 06 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर लोक सेवा आयोग कीहोने वाली परीक्षा की समीक्षा करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा) परीक्षा के आयोजन को लेकर बैठक हुई। यह परीक्षा 12 अक्तूबर को 14 केंद्रों पर आयोजित होनी है।
विज्ञापन

इसके लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जा चुके है। डीएम आलोक कुमार ने कहाकि परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराया जाना है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापक को समयबद्धता एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराना है। इसके साथ ही सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए परीक्षा केन्द्रों के अप्रोच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट के गोपनीय बंडल को निर्धारित समय पर ट्रेजरी के डबल लाॅक से प्राप्त करते हुए परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे। केंद्र व्यवस्थापक गोपनीय बंडलों को प्राप्त कर वीडीयोग्राफी कराते हुए कक्ष निरीक्षकों को उपलब्ध कराएंगे। पूरी प्रक्रिया के दौरान परीक्षा की संवेदनशीलता को बरकरार रखते हुए समस्त कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा की सुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें