फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो नदी में डूबने से खरचा गांव के बालक की मौत

विज्ञापन
खरचा गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कुआनो नदी में डूबने से खरचा गांव के बालक की मौत
विज्ञापन

रोसया/ पौली। धनघटा क्षेत्र के खरचा गांव के बालक की रविवार शाम को कुआनो नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि राधेश्याम का दस वर्षीय बेटा अखिलेश गांव के उत्तर में बह रही कुआनो नदी के किनारे भैंस चराने गया था। उससे कुछ दूरी पर गांव के अन्य लोग भी भैंस चरा रहे थे। भैंस नदी के किनारे चली गई। उसी दौरान भैंस को वहां से हटाने पहुंचा अखिलेश का पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में गिर गया। देर शाम तक जब अखिलेश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ चरवाहों ने अखिलेश को नदी के किनारे जाते देखने की परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नदी में अखिलेश की तलाश शुरू की। देर शाम को अखिलेश का शव नदी से निकाला गया। बेटे की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें