फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौतीपुर गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के अथक प्रयास के बाद शव को निकाला गया बाहर
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में मंगलवार को पोखरे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। बालक गांव के कुछ अन्य साथियों के साथ पोखरे में स्नान करने गया था।
विज्ञापन

भगौतीपुर गांव निवासी श्यामवीर यादव के पुत्र आठ वर्षीय अभय कुमार मंगलवार दोपहर में में कुछ साथियों के साथ गांव के पूरब स्थित बरसात से भरे खेत में स्नान करने के लिए गया हुआ था। स्नान करते समय बगल में स्थित पोखरे में चला गया। पोखरा गहरा होने पर वह डूब गया। अभय को डूबता देख उसके साथी चिल्लाते हुए गांव में पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और कुछ ग्रामीण पोखरे के अंदर जाकर बालक का खोजने लगे। करीब 15 मिनट पर बालक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन व ग्रामीण शव को घर लेकर आए। बालक की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। दरवाजे पर भारी संख्या में भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने बालक की मौत की सूचना तहसील प्रशासन को दी। देर शाम तक तहसील का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें