फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बूथों का लटका रहा ताला, बीएलओ नदारद

Mon, 11 Mar 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
9 और 10 मार्च को था होना मतदाता सूची में संशोधन का कार्य
विज्ञापन

नाम जुड़वाने आए युवा वोटर निराश होकर लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग मतदाता सूची और मतदान के लिए जागरूकता का अभियान रोजाना चला रही है। इसी के तहत कपिलवस्तु के पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची में संशोधन का कार्य 9 और 10 मार्च को होना था। लेकिन रविवार को दो बूथों का ताला ही नहीं खुला। बीएलओ यहां झांकने तक नहीं आए। संशोधन कराने आने वाले मतदाता ताला देखकर वापस लौट गए। एक बूथ पर तो सन्नाटा पसरा हुआ था। वहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। दूसरे बूथ के गेट पर भी ताला लगा हुआ था।
कपिलवस्तु के पोलिंग बूथ सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन बेलसर और कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल तेतरी बाजार रविवार को पूरे दिन ताला ही नहीं खुला। दोनों जगहों पर बीएलओ भी नदारद रहे। अपना और अपने परिवार का मतदाता सूची में नाम चेक कराने आए लोगों का वापस लौटना पड़ा। नया वोटर बनने आए युवाओं को भी निराश होकर वापस लौट के जाना पड़ा।
विज्ञापन



हम अपने परिवार का नाम चेक कराने गए थे। पहले हम सुबह 10.30 पर गए, ताला बंद था। इसके बाद फिर 12.50 बजे गए तब भी वहां कोई नहीं था। निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हकीकुल्लाह
-
परिवार के नबीउल्ला सलमानी का नाम जुड़वाने के लिए गया था। एक बार 12 बजे गया था, दूसरी बार 2 बजे गया था। दोनों बार ताला बंद था। बीएलओ को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद निराश होकर लौट आया।
-जबीरूल्लाह
-
बीएलओ को अपना फॉर्म भरकर दे दें। सूची में सबका नाम आ जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि कोई छूटा ना रहे।
ललित मिश्रा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें