फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह दिन से लापता युवक का पोखरे में मिला शव

Mon, 10 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो के निकट रविवार को पोखरे से 23 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त साहुल पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बड़गो के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। स्वजनों ने बताया कि साहुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। वह छह दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह गांव से तीन सौ मीटर दूर एक पोखरे में 23 वर्षीय युवक का शव देखा। लोगो ने जब शोर मचाया तो आसपास के अनेक लोग पोखरे पर पहुंच गए। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे के निकलवाया। लोगों ने बताया कि युवक की मौत पानी में डूबने से हो गई थी। मृतक के स्वजन भी पोखरे पर पहुंच गए। घर के परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार साहुल का नियमित इलाज चल रहा था। छह दिन पूर्व वह अचानक घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। साहुल की मौत से परिजनों में मातम छा गया। धनघटा थाने के अपराध निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि शव परिजनों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें