संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे कुछ राहगीर रेलवे ट्रैक के पास शव देखकर सूचना पुलिस को दिए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किया जा रहा है।