फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

Wed, 01 Jul 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिघरा। बखिरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-छह परतिया में मंगलवार देर शाम एक युवक का शव घर की छत के कुंडी से लटका मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परतिया निवासी अनिल (20) पुत्र कपिल देव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब का आदी भी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे, जबकि अनिल घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने घर की छत की कुंडी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
रात करीब आठ बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने अनिल का शव छत की कुंडे से लटके देखा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी ददन राय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां का करीब दस वर्ष पहले निधन हो चुका है। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें