इसी कब्र से किशोरी के शव को गायब किया गया है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के शहदौली उर्फ पटहेरिया कब्रिस्तान में शनिवार को दफनाए गए 11 वर्षीय किशोरी का शव गायब हो गया।सोमवार की सुबह किसी ने कब्र खुला देखा। और धीरे धीरे यह जंगल में आग की तरह फैल गई।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है।
शहदौली उर्फ पटहेरिया निवासी बिस्मिल्लाह की 11 वर्षीय पुत्री बीमार थी परिजन उसका इलाज जिला मेडिकल कालेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करवाया जहां शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। शनिवार की दोपहर परिजन उसका शव गांव के कब्रिस्तान में दफ़न कर दिया।
पिता के अनुसार वह चेचक और बुखार से पीड़ित थी।सोमवार की सुबह किसी की नजर पड़ी तो देखा उसका कब्र खुदा था।यह बात धीरे धीरे लोगों को जानकारी हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध ने थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया शव गायब होने की सूचना मिली है पुलिस मौके पर गई है हो सकता है किसी जानवर ने शव निकाल लिया हो।